3 घंटे में दिल्ली से ऋषिकेश, नमो भारत ट्रेन को धामी सरकार की मंजूरी, सर्वे जल्द
देहरादून, जून 19 -- Namo Bharat Train Corridor: मेरठ के मोदीपुरम से हरिद्वार और ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन चलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तराखंड कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। अभी नमो भारत ट्रेन दिल्ली से मेरठ तक चल रही है। नया रूट शुरू होने के बाद दिल्ली से ऋषिकेश की यात्रा करीब ढाई से तीन घंटे में पूरी हो सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय की तरफ से बताया गया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के बीच आरआरटीएस नेटवर्क को ऋषिकेश तक विस्तारित करने पर सहमति बन गई है। अब करीब 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित ट्रैक के लिए डीपीआर सर्वे जल्द शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन के आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों मिलेगी स्कॉईवॉक की सुविधानई कनेक्टिविटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.