नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- पंजाब पुलिस इस समय अलर्ट मोड में है और इसकी वजह है पंजाब के खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के नेता अमृतपाल सिंह। बता दें कि, अमृत पाल सिंह को कोर्ट ने अमृतपाल को 21 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक की ही कस्टडी पैरोल दी है। अमृतपाल सिंह को अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच घर लाया जाएगा। इस वहज से पंजाब पुलिस को 72 घंटे एकदम अलर्ट मोड में रखा गया है।8 नंवबर को हुआ था देहांत बता दें कि, अमृतपाल सिंह की 84 वर्षीय दादी चरण कौर का निधन 8 नवंबर को हो गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार ने अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। परिवार चाहता था कि अमृतपाल भी अपनी दादी को आखिरी विदाई दे सकें। इसके बाद 17 नवंबर को अमृतसर की अदालत ने उनकी पैरोल की अर्जी मंजूर कर ली।अलर्ट पर पंजा...