नई दिल्ली, जनवरी 25 -- Vakrangee Limited Share: वक्रांगी लिमिटेड के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में रह सकते हैं। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 6 पर्सेंट से ज्यादा गिरकर 6.63 रुपये पर बंद हुए थे। बता दें कि अब कंपनी ने अपने दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के अपने नतीजे जारी किए हैं, जिनमें कंपनी की कमाई में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। खास बात यह रही कि कंपनी का मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 201% बढ़कर Rs.3.15 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में Rs.1.05 करोड़ था। यानी करीब तीन गुना उछाल।कंपनी ने क्या कहा मैनेजमेंट का कहना है कि यह सुधार लो-मार्जिन बिजनेस से हटकर हाई-मार्जिन सर्विसेज पर फोकस करने की वजह से आया है। 9 महीनों में कंपनी का कुल मुनाफा Rs.9.49 करोड़ रहा, जो पूरे FY25 के मुनाफे से भी ज्यादा है। ऑप...