3 खिलाड़ी ईस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयनित
समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- मोहनपुर एसं। स्थानीय गढ़ी महंत रामेश्वर दास महाविद्यालय के छात्रों का ईस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। कराटे के लिए मुस्कान शर्मा व अंकित कुमार वहीं बॉक्सिंग के लिए अमरजीत कुमार का चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि लनमवि दरभंगा द्वारा 26 एवं 27 सितंबर को आयोजित अंतर महाविद्यालय किक बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कराटे एवं वुशु टूर्नामेंट में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के कोच एवं प्रशिक्षक बबलू कुमार थे। बधाई देने वालों में प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. विधान चन्द्र भारती, खेल पदाधिकारी अभय कुमार, वरीय शिक्षक डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दिनेश प्रसाद, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव, डॉ. सूर्यप्रताप, डॉ. सुनील कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.