जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना से राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का संकेत मिलता है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 3 अप्रैल को झारखंड बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर में सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग करते हुए जनता से बंद को सफल बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.