नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- राजस्थान के पंचायत चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया है। सत्ता में बैठी भाजपा को गांवों में ऐसा झटका लगा है कि सरकार के मंत्रियों से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक के सियासी गढ़ में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ कांग्रेस ने जिला परिषद से लेकर पंचायत समितियों तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत दिखाई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा सरकार के 17 मंत्रियों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी पार्टी अपनी सियासी जमीन नहीं बचा सकी। इन नतीजों ने सिर्फ चुनावी आंकड़े नहीं बदले, बल्कि सरकार और संगठन की जमीनी पकड़ पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश की 37 जिला परिषदों के नतीजों में कांग्रेस ने 23 जिलों में बहुमत हासिल किया, जबकि चार जिलों में वह सबसे बड़े दल क...