संवाददाता, मार्च 29 -- बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के रामपुर प्रखंड के कुड़ारी गांव का मो. गौहर अंसारी के घर रविवार को एक साथ दो खुशियां मन रही हैं। गौहर ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 481 अंक लाकर राज्य में दसवें और जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गौहर के बड़े भाई की रविवार को हल्दी है। सोमवार को बारात जाएगी। यह दोनों खुशी उसके परिवार के लिए सकून दे रही है। गौहर ने बताया कि उसके पिता मिनहाज अंसारी उसकी पढ़ाई का खास ख्याल रखते थे। जब भी खेत पर से लौटते विद्यालय में आज क्या पढ़ाई हुई, होमवर्क कितना हुआ, घर पर क्या पढ़े पूछने के साथ कॉपियां देखते थे।करीब 14 घंटा रोजाना पढ़ाई पूछने पर गौहर ने बताया कि एक बीघा खेत में उसके पिता खेती कर घर-परिवार का खर्च चलाते हैं। उनका कहना था कि पढ़ाई पर जितना पैसा खर्च हो मैं मेहनत करके करूंगा। उनके परिश्र...