3 करोड़ 30 लाख का फर्जी निवेश कराने वाली मास्टर माइंड को गुजरात से किया गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 25 -- पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने एक कंपनी में फर्जी निवेश का झांसा देने के आरोप में मास्टर माइंड कथित महिला डॉक्टर को गुजरात से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पौड़ी सितोनस्यूं राजस्व क्षेत्र में जनवरी 2024 में शैली लिंगवाल ने तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि जिगनेश श्रॉफ, सुनील दामू मूले, ज्योति श्रॉफ, श्रीकांत परमार व चिंतन शाह ने स्वयं को श्री महाकाली ग्रुप कंपनी (एसएमजीसी) का प्रतिनिधि बताते हुए उनके पति के साथ ही उनके रिश्तेदारों और परिचितों से 2021-22 में 3 करोड़ 30 लाख का निवेश, यह कहकर करवाया कि एक साल में यह पैसा दो गुना हो जाएगा। जिस पर उन्होंने और उनके रिश्तेदार व परिचितों ने झांसे में आकर निवेश कर दिया। लेकिन समय बीतने पर उन्हें न तो ब्याज की धनराशि दी गई और न ही मूल पैसा वापस किया गया। राजस्व पुलिस से यह मामला जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.