रुडकी, मार्च 15 -- लक्सर कस्बे के बाशिंदों ने सरकारी नलों से जमकर पानी तो पिया, लेकिन जब बिल चुकाने की बारी आई तो वे इसे भूल गए। कस्बे की करीब 35 हजार की आबादी पर जल संस्थान का तीन करोड़ 27 लाख 438 रुपये का भारी-भरकम बकाया खड़ा हो गया है। विभाग की ओर से बार-बार दी जा रही चेतावनी के बावजूद उपभोक्ता बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे विभाग की वित्तीय स्थिति डगमगा गई है। जल संस्थान ने कस्बे के उत्तरी और दक्षिणी भाग में दो ओवरहेड टैंकों के जरिए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की है। विभाग ने कुल 4212 कनेक्शन धारकों से वसूली के लिए इस साल 202.66 लाख रुपये का लक्ष्य रखा था। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष महज 51.70 लाख रुपये ही सरकारी खजाने में पहुंच सके हैं। विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर बिल जमा करने की अपील कर रही हैं, लेकिन उपभोक्ताओं की बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.