बिहारशरीफ, मार्च 25 -- अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पूर्व मुखिया के बंद पड़े घर से तीन करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 108 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि नवादा पुलिस के सहयोग से नवादा के सब्जी बाजार निवासी आभूषण दुकानदार राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सोने जैसी बिस्किट बरामद की गयी है। उसका वजह 108 ग्राम है। छापेमारी में सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, चंदन कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...