फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ओवरलोडिंग को रोकने के लिए रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने प्रमुख मार्गो पर चेकिंग की। इसमें ओवरलोडिंग में तीन वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने पर सीज किया गया तो वहीं आठ बड़े वाहनों का चालान किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार और एआरटीओ सुभाष राजपूत ने जिले के प्रमुख मार्गो पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष अभियान में ओवरलोड वाहनों पर नजर रखी गयी। एआरटीओ ने बताया कि तीन ओवरलोड ट्रकों को अभियान में सीज किया गया है और आठ बड़े वाहनों का चालान किया गया है। ाह अभियान बराबर चलेगा। जो भी वाहन ओवरलोड पाया जायेगा उसमें कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड वाहन जिले से नहीं गुजरने दिये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.