चतरा, दिसम्बर 18 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर पुलिस ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के केंदुवा, सहोर गांव से सटे जंगली क्षेत्र में लगाये गये पोस्ते की खेती को अभियान चलाकर नष्ट किया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी संदीप कुमार गुप्ता स्वयं कर रहे थे। पुलिस ने थाना क्षेत्र के केंदुआ शहोर आदि गावों के जंगलों में करीब तीन एकड़ में लगाए गए पोस्ताखेती को ट्रैक्टर के द्वारा नष्ट किया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर केंदुआ शहोर क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगलों में पोस्ते की खेती को नष्ट किया गया। अभियान में थाना प्रभारी के अलावा एसआई संदीप कुमार वर्मा सहित पुलिस के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.