जौनपुर, मई 1 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सिझवारे गांव में शुक्रवार की दोपहर रास्ते की मात्र तीन इंच भूमि के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई और धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। उसी के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। करीब पांच साल से रामसेवक यादव और संकेत यादव के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। गुरुवार को लेखपाल नरेंद्र यादव ने गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच नापी कराकर समझौता कराया था। समझौते के बाद शुक्रवार को रास्ते पर खड़ंजा बिछाने का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान करीब तीन इंच जमीन को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते कहासुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.