समस्तीपुर, अप्रैल 23 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने अपर थाना अध्यक्ष शब्बीर खान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड 7 गंगा पारन गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में दो अलग अलग कांडों के तीन आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी में गंगापारन का सुनील सहनी,राम विलास सहनी व बैद्यनाथ सहनी शामिल है। इधर थाना अध्यक्ष जीतेंद्र सहनी के नेतृत्व में पुलिस ने मालीनगर से एक वारंटी को उसके घर से दबोच लिया। वारंटी की पहचान मालीनगर के सिंघेश्वर राम के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और वारंटी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.