शामली, अप्रैल 1 -- शामली। श्री दादीजी सेवा संस्थान की बैठक हनुमान धाम में आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि 3 अप्रैल को श्री राणी सती झुंझुनू वाली का 24वां विराट वार्षिक महोत्सव हनुमान टिल्ला स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सायं 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। इस अवसर पर कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा दादी जी का भव्य श्रृंगार किया जाएगा और मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। महोत्सव में ब्रज रस अनुरागी पूर्णिमा पूनम दीदी वृंदावन-बरसाना से दादी जी का गुणगान प्रस्तुत करेंगी, जबकि पंडित निशांत भागवत पाठक भी धार्मिक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन उत्तम नामदेव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दादी जी की 108 ज्योतियां प्रज्ज्वलित की जाएंगी और छप्पन भोग अर्पित क...