शामली, मार्च 30 -- 24वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए जनपद स्तर पर ट्रायल का आयोजन 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे शहीद उधम सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। एथलेटिक्स संघ के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 8 व 9 अप्रैल को प्रयागराज स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय चौंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 व 5000 मीटर दौड़, 110 व 400 मीटर हर्डल, 3000 मीटर स्टेबलचेज, पोल वॉल्ट, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो तथा 5000 मीटर रेस वॉक शामिल हैं। चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 26 अप्रैल 2006 से 27 अप्रैल 2010 के बीच है। प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.