3 अप्रैल को मुरली बाबा का अखाड़ा में द्रोपा बाबा कुश्ती दंगल
आगरा, अप्रैल 1 -- मुरली बाबा का अखाड़ा, समशान घाट ताजगंज में 3 अप्रैल को द्रोपा बाबा कुश्ती दंगल आयोजित होगा। बैठक में संचालक निहाल सिंह खलीफा ने बताया कि दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस और अन्य प्रदेशों के पहलवान भाग लेंगे। संचालक दिनेश पहलवान ने बताया कि आखिरी तीन कुश्ती क्रमशः 1 लाख, 2 लाख और 2.50 लाख की होगी। उन्होंने कहा कि पहलवानों के दमखम और रोमांच का दर्शक आनंद लेंगे। मीडिया प्रभारी आकाश बघेल ने दर्शकों से दंगल में सहयोग और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। बैठक में निहाल सिंह खलीफा, दिनेश पहलवान, आकाश बघेल, राजन प्रजापति और अभिषेक चौहान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.