हजारीबाग, मार्च 28 -- चौपारण प्रतिनिधि चयकलां स्थित हजरत दूलाह फतह उद्दीन शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में तीन दिवसीय सालाना उर्स मेले का आयोजन आगामी 3 अप्रैल से होगा। उर्स को लेकर अराकीने उर्स कमेटी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। 5 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों से लाखों जायरीनों के पहुंचने की संभावना है।कुरान ख्वानी से होगा आगाजकार्यक्रम की शुरुआत 3 अप्रैल को कुरान ख्वानी और दुआख्वानी के साथ होगी। पंसस प्रतिनिधि मो. फैजान अजमेरी ने बताया कि इस मौके पर देश के प्रख्यात इस्लामिक विद्वान और वक्ता शिरकत करेंगे। मुख्य वक्ताओं में बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद व एमएलसी गाजी-ए-मिल्लत अल्लामा मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, मौलाना सैयद कामरान हसीब (रामगढ़) और नकीब जमाल अख्तर (पलामू) शामिल हैं। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.