ललितपुर, जुलाई 4 -- ललितपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के तीसरे और अंतिम दिन सिर्फ पहली पाली में ही परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान कुल 3,059 परीक्षार्थियों में से 2,720 ने परीक्षा दी और 339 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। आला अधिकारी भी भ्रमण करते रहे। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के तीसरे दिन जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों राजकीय बालिका इण्टर कालेज ललितपुर, वर्णी जैन इण्टर कॉलेज, नेहरू महाविद्यालय पार्ट-1, नेहरू महाविद्यालय पार्ट-2, राजकीय इण्टर कॉलेज ललितपुर, नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, पीएन इण्टर कालेज में पहली पाली के दौरान 3,059 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था रखी गई थी। यह भी पढ़ें- यू...