प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले 10,32,539 वोटरों के नाम अब अंतिम मतदाता सूची में आना तय हो गए हैं। 29,896 वोटर ऐसे बचे हैं, जिन्हें अपना दस्तावेज बीएलओ को देने हैं। अभी 27 मार्च तक सुनवाई का अवसर होने पर यह माना जा रहा है कि यह काम जिले में एक से दो दिनों में पूरा हो जाएगा।छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित होने के बाद जिले में 10 लाख 62 हजार 435 वोटर नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले थे। इतनी बड़ी संख्या में नोटिस को जनरेट करना और फिर इसे देकर सुनवाई करना मुश्किल काम था। डीएम ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की संख्या बढ़ाई और इस काम को पूरा कराया गया। उप जिलाधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि 10.62 लाख वोटरों के सापेक्ष 10.32 लाख व...