298 में आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण
गंगापार, मई 16 -- फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज संजय कुमार पांडेय ने की। इस दौरान तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत कीं। समाधान दिवस में कुल 298 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 174 शिकायतें रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 57, पूर्ति विभाग की 24, विकास विभाग की 16, विद्युत विभाग की 14, चकबंदी विभाग की 5 तथा स्वास्थ्य विभाग की एक शिकायत दर्ज की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.