लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- उप्र होमगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 13056 में से 10100 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2956 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वही स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने दोनों सत्रों की परीक्षा में भ्रमणशील रहकर जनपद खीरी में स्थित परीक्षा केंद्रों (कृषक समाज इंटर कॉलेज, डीएस कॉलेज, वाईडी कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज) का औचक निरीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.