मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। करीब 294 करोड़ की लगात से मधुबनी रिंग रोड बनेगी। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। जिले में कनकपुर (सकरी एनएच) से जगतपुर तक करीब 25 किमी रिंग रोड का निर्माण होगा। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद रिंग रोड निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व खुटौना में एक कार्यक्रम में टू लेन मधुबनी रिंग रोड का शिलान्यास किये थे। इसके बनने से लोगों को यातायात में सुविधा होगी। ये रिंग रोड कनकपुर (सकरी) पश्चिमी कोसी नहर से मधुबनी शहर के जगतपुर तक करीब 25 किमी. बनेगी। वहीं जगतपुर से रामपट्टी तक भारत माला के तहत फोर लेन सड़क बन रहा है। जिसमें इस रिंग रोड को मिलाया जाएगा। मधुबनी शहर से सटे बिरसायर गांव से गंगापुर गांव तक करीब पांच किमी. में रिंग रोड सड़क बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.