पूर्णिया, अप्रैल 21 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के बायसी पूर्व चौक के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 291 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ एक कार जब्त की है। हालांकि वाहन चालक सह शराब तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बायसी पूर्व चौक के समीप एनएच-31 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन खड़ा कर मौके से भाग निकला। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी 291 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। यह भी पढ़ें- 291 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त, तस्कर फरार पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।.....................
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.