291 डाकघरों में लटके ताले, 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
मैनपुरी, जून 13 -- मैनपुरी। ग्रामीण डाक सेवक की मौत से गुस्साए मैनपुरी और फिरोजाबाद के 600 से अधिक डाककर्मियों ने शुक्रवार को सामूहिक हड़ताल कर दी। डाककर्मियों की इस हड़ताल से डाकघरों का कामकाज ठप हो गया। इस हड़ताल से लगभग 25 करोड़ से अधिक का लेनदेन भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद दोनों आरोपी मैनपुरी से फरार हो गए हैं। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी 22 वर्षीय ग्रामीण डाक सेवक निखिल वर्मा ने अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से नाराज मैनपुरी और फिरोजाबाद के 600 से अधिक डाककर्मियों ने शुक्रवार को सामूहिक हड़ताल कर दी। यह भी पढ़ें- डाक कर्मी की मौत पर भड़के कर्मी, घेराव कर कैंडल मार्च निकाला जिससे 291 डाकघरों में कोई कामकाज नहीं हुआ। हड़ताल के चलते डाक उपभोक्ताओं को मुश्किलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.