2900 हजार कीमत का 4300 किलो आटे का पैकेज सील
कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बगैर बैच नंबर और निर्माण तिथि के 4300 किलो आटे को सील कर दिया। इसकी कीमत लगभग 29 हजार रुपये है। टीम ने घाटमपुर स्थित वैभव फ्लोर मिल पर छापा मारा। यहां 50 किलो, 10 किलो और 5 किलो का मूल पैक अलग-अलग ब्रांड का पाया गया। पैक पर बेस्ट बिफोर व वजन लिखा था, लेकिन बैच नंबर, निर्माण तिथि नहीं लिखी थी। कच्चे पदार्थ से संबंधित विवरण व फिनिश्ड खाद्य पदार्थ से संबंधित विवरण व स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं मिला। तैयार आटा जमीन में सीधे दीवारों से सटा कर रखा गया था, जिससे अत्यधिक नमी सोखने की पूरी संभावना है। यह भी पढ़ें- फ्लोर मिलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आटा-मैदा के तीन नमूने जांच को भेजे सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि 50 किलो पैकेट का 3000 किलो, 10 किलो पैकेट का 750...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.