अररिया, मार्च 10 -- अररिया, निज प्रतिनिधि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अररिया आरएस में 29. 6 करोड़ की लागत से बनकर तैयार एएनएम जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान का सीएम उद्घाटन करेंगे। प्रशिक्षण संस्थान के चालू होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवा देने वाले युवक और युवतियों को इससे काफी फायदा होगा। स्टाफ नर्स और पारा मेडिकल कोर्स करने की आस में बैठे छात्रों को उम्मीद जगी है कि अब उनका सपना पूरा हो सकेगा। यहां बता दें कि अररिया आरएस में दस अक्टूबर 2017 को बड़े ही तामझाम के साथ 29 करोड़ छह लाख की लागत से बनने वाली एएनएम, जीएनएम व पारा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान का सूबे के तत्कालीन डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शिलान्यास किया था। वर्ष 2018 तक एएनएम, जीएनएम व पारा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास भवन ...