गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। भारत-नेपाल सीमावर्ती थारू जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) गोरक्ष प्रांत द्वारा छठवीं गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 22 फरवरी तक आयोजित हो रही है। 'स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा' के संकल्प के साथ निकाली जा रही इस यात्रा के तहत सिद्धार्थनगर और महाराजगंज से जुड़े करीब 110 किलोमीटर के सीमा क्षेत्र में 56 स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। शनिवार को 29 स्वास्थ्य शिविर में 16 हजार मरीज देखे गए। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 25 हजार ग्रामीण मरीजों का निःशुल्क उपचार और दवा वितरण किया जाएगा। शुभारंभ पर के एमसी मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने एनएमओ के उद्देश्य स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.