प्रयागराज, मार्च 30 -- उत्तर मध्य रेलवे ने पहली बार दिव्यांगजनों को फैसिलिटेटर के रूप में तैनात करने की पहल शुरू की है। इसके तहत प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, विंध्याचल, मिर्जापुर और टूंडला सहित 29 रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगों को नियुक्त किया जाएगा। अब तक फैसिलिटेटर पद पर सामान्य अभ्यर्थियों को दो वर्ष के लिए मौका दिया जाता था, लेकिन दिव्यांग अभ्यर्थियों को फिलहाल छह महीने के लिए नियुक्ति दी जाएगी। इनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुल 132 पदों के लिए 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। नियमानुसार इनका चयन किया जाएगा। मंडल के सीनियर डीसीएम हरिमोहन की पहल पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.