जमुई, मार्च 29 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई जिले के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालय 29 मार्च से 31 मार्च तक अपने निर्धारित समय के अनुसार खुले रहेंगे। इस अवधि में रविवार या किसी अन्य अवकाश के कारण कार्यालय बंद नहीं रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम लोगों को रजिस्ट्री कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों के दौरान कार्यालय में सामान्य दिनों की तरह ही रजिस्ट्री से जुड़े सभी कार्य किए जाएंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने जरूरी दस्तावेजों का पंजीकरण समय पर करा लें।29 मार्च से 31 मार्च तक खुला रहेगा बिजली कार्यालय का काउंटरजमुई। हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.