गंगापार, जुलाई 11 -- सावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति को लेकर भोले के भक्तों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न शिव मंदिरों में सावन महीने में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का योजनाएं बनाई जा रही हैं। श्रावण मास भगवान भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई से आरंभ होने वाले सावन महीने को लेकर भोलेनाथ के भक्तों में अपार उत्साह दिखाई दे रहा है। इलाके के विभिन्न शिवालयों में जहां सावन महीने में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम होते हैं, वहीं सावन महीना धार्मिक कार्यक्रमों तथा बड़ी संख्या में शिव भक्तों के लिए प्रसिद्ध है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और मंत्र जाप करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा भक्तों मनोकामनाएं भी पूर्ण होती...