29 से आंगनबाड़ी केंद्रों पर सजेगा आंगन का मिलन
जहानाबाद, सितम्बर 27 -- अरवल, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी तैयारी को लेकर अरवल नगर परिषद सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने की। बैठक में कार्यक्रम को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। केंद्रों पर बच्चों के लिए पेंटिंग-चित्रकला, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम होंगे। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोषण, टीकाकरण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को दी जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को बेहतर विभागीय समन्वय के साथ कार्यक्रम कराने और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.