नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली के कई स्कूलों को पंजाबी में ईमेल भेजकर बम धमाके करने और पुलिस ठिकानों को दहलाने की धमकी दी गई। इसमें लोगों से 29 सितंबर तक मेट्रो में सफर नहीं करने की भी चेतावनी दी गई। इन धमकियों के बाद दिल्ली पुलिस फौरन ऐक्शन में आई। स्कूलों को तुरंत खाली कराकर बम निरोधक दस्तों और स्निफर डॉग्स की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले आरोपी की पहचान करने में जुटी है।इन स्कूलों को धमकियां अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को चाणक्यपुरी के ब्रिटिश स्कूल, धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल, एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल और लोदी एस्टेट के सरदार पटेल स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके बाद छात्रों को बाहर निकाला गया और बड़...