नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Madhur Knit Crafts IPO: अगस्त महीने में आईपीओ मार्केट गुलजार है। अगले हफ्ते भी कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इनमें कपड़ा कंपनी मधुर निट क्राफ्ट्स लिमिटेड भी शामिल है। इस कंपनी का 53.28 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा। वहीं, 27 अगस्त को क्लोजिंग है। कंपनी आईपीओ के जरिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और सौर पैनल में निवेश के लिए पूंजी जुटाना चाहती है। बता दें कि इस कंपनी का वजूद करीब 29 साल पहले आया था।प्राइस बैंड मधुर निट क्राफ्ट्स लिमिटेड ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 95-100 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के तहत 53.28 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 1,200 शेयरों का लॉट तय किया गया है जबकि 2.66 लाख शेयर बाजार निर्माताओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं...