29 साल पुरानी कंपनी का IPO, संसद भवन तक में सप्लाई...अब प्राइस बैंड का हुआ ऐलान
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- HD Fire Protect IPO: मुंबई की फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी HD फायर प्रोटेक्ट ने आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी कड़ी में कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान किया है। आईपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर 258-271 रुपये है। इस आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन 4,750 करोड़ रुपये आंका गया है। बता दें कि इस कंपनी ने भारतीय संसद के अलावा कई बड़ी कंपनियों और संस्थाओं को अपने इक्युपमेंट सप्लाई किया है।13 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ करीब 29 साल पुरानी इस कंपनी का आईपीओ आम लोगों के लिए 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर तक आईपीओ का अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। इसके अलावा, 21 अक्टूबर को शेयरों को लिस्टिंग की उम्मीद है। HD फायर प्रोटेक्ट के आईपीओ में फ्रेश शेयर नहीं हैं। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.