29 सरकारी व निजी विद्यालयों के असेसमेंट की तैयारी
भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के 24 सरकारी और पांच निजी विद्यालयों में स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन फ्रेमवर्क के तहत पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसको लेकर स्कूल प्रधानों को दिशा-निर्देश दिया गया है। इसके लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जिसमें पांच प्रमुख डोमेन, प्रशासन, पाठ्यचर्या, आकलन, आधारभूत संरचना और समावेश शामिल हैं। इन डोमेन के अंतर्गत कुल 40 सब-डोमेन निर्धारित किए गए हैं। सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानों को 28 मार्च तक वास्तविक स्थिति के आधार पर जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फीडबैक के आधार पर ही आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी। बाद में अन्य स्कूलों में भी योजना लागू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.