सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर पुलिस के विशेष अभियान में पुलिस ने 29 वर्षो से फरार चल रहे मारपीट के एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के आलोक में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी तरसीयूस के विरुद्ध ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 45/97 के तहत मारपीट का मामला दर्ज है। यह भी पढ़ें- Simdega News: ठगी मामले का चार वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...