चम्पावत, जुलाई 27 -- चम्पावत। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत जिले के 29 लाभार्थियों के लिए कुल Rs.6.35 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वीकृत धनराशि डीएम को भेजते हुए नियमानुसार शीघ्र वितरण के निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सहायता राशि केवल सूचीबद्ध लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दी जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं आवश्यक अभिलेख प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी लाभार्थी को तीन माह के भीतर राशि वितरित नहीं हो पाती है, तो संबंधित धनराशि शासन को वापस भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...