29 लाख लेने के बाद भी नहीं किया बैनामा, एसपी से शिकायत पर रिपोर्ट
हरदोई, मई 9 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने महिला समेत उसके बेटे पर जमीन बेचने के नाम पर 29 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बोल्डिंग हाउस निवासी नीरज वर्मा पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि लखनऊ निवासी कमलेश प्रसाद पत्नी स्व. राजेंद्र प्रसाद और उनके पुत्र राज कमल से ग्राम लोधी स्थित करीब 0.1790 हेक्टेयर भूमि का 45 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोप है कि सौदे के तहत पहले 16 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद 24 नवंबर 2020 से 12 मार्च 2021 के बीच आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से 29 लाख रुपये और ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि आरोपित लगातार बैनामा करने का भरोसा देते रहे, लेकिन बाद में टालमटोल शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.