29 या 30 सितंबर? कब है विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने रखा जाता है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस बार चतुर्थी तिथि 29 सितंबर को शुरू होकर 30 सितंबर की दोपहर तक रहेगी। ऐसे में व्रत किस दिन रखा जाएगा और गणपति पूजा का सही समय क्या रहेगा, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल है। आइए जानते हैं इस साल विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख और पूजा से जुड़ी खास बातें।29 सितंबर को रखा जाएगा व्रत पंचांग के अनुसार, आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 सितंबर को शाम 5 बजकर 9 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 30 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। तिथि के आरंभ के आधार पर इस बार विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत 29 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। खास ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.