जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को 29 मार्च तक अपने चुनाव खर्च का फाइनल हिसाब जमा करना होगा। निकाय चुनाव की नियमावली के अनुसार मतगणना के 30 दिनों के भीतर यह काम पूरा कर लेना है। हालांकि अभी इसकी तिथि तय नहीं हो सकी है। फाइनल हिसाब जमा करने के मौके पर व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति अनिवार्य होती है। इसलिए व्यय प्रेक्षक से उनके अनुकूल तिथि लेने के बाद ही इसका नोटिस जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व चुनावी खर्च का हिसाब प्रत्याशियों को देने के लिए तीन मौके दिए गए थे। उन तीन मौकों पर हिसाब नहीं देने वालों के लिए भी यही अंतिम मौका होगा। इसमें चूकने पर आयोग आगे उन्हें चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.