कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर । कानपुर हैंडबॉल एसोसिएशन 29 मार्च को हैंडबॉल रेफरी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा शाम तीन बजे शास्त्री नगर स्थित सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में होगी। एसोसिएशन की अवैतनिक सचिव साधना मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए कार्यवाहक सचिव अनुज सिंह चौहान से मोबाइल नंबर 7007036738 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...