नई दिल्ली, मार्च 27 -- Kamada Ekadashi 2026 Date Muhurt: कामदा एकादशी हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आती है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है और पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए जानी जाती है। इस साल कामदा एकादशी 29 मार्च 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने, पूजा करने और दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और पूजा का महत्व।कामदा एकादशी 2026 की सही तिथि द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि 28 मार्च 2026 को सुबह 8:46 बजे शुरू होगी और 29 मार्च 2026 को सुबह 7:46 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि (सूर्योदय के समय वाली तिथि) के आधार पर कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 202...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.