प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। गोपीकृष्ण 'गोपेश' के समग्र रचना संसार पर केंद्रित पुस्तक गोपेश समग्र पर व्यापक परिचर्चा का आयोजन 29 मार्च को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के स्टेनली रोड स्थित सभागार में शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात आलोचक अशोक बाजपेई होंगे। जबकि वक्ता के रूप में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रो. नीलम सरन गौर, प्रो. प्रणय कृष्ण, प्रो. हेरंब चतुर्वेदी, ओम निश्चल व अजामिल पुस्तक के महत्व को रेखांकित करेंगे। प्रो. अनीता गोपश ने बताया कि पिता जी के साहित्यिक व व्यक्तित्व के साथ आयोजन के दौरान परिचर्चा आयोजित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...