29 माध्यमिक स्कूलों ने पोर्टल पर गलत जियो लोकेशन अपलोड कर दी
लखनऊ, सितम्बर 6 -- मंडल के 29 माध्यमिक विद्यालयों की लोकेशन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इनमें लखनऊ के सात स्कूल शामिल हैं। प्रधानाचार्यों की लापरवाही से यूपी बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज इन स्कूलों की जियो-लोकेशन गलत पाई गई है। उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद के संज्ञान में आने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल के सभी छह जिलों के डीआईओएस को तुरंत सही लोकेशन अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि यूपी बोर्ड परीक्षा में बनाए जाने वाले केंद्रों की स्कूलों से दूरी और अन्य निर्धारण करने में कोई खामी न ही हो। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जांच में एक ही जिले के कई स्कूलों के अक्षांश और देशांतर (जियो लोकेशन) एक समान मिली है। ऐसा तब होता है जब स्कूल परिसर में जाने के बजाय किसी एक ही जगह बैठकर कई स्कूलों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.