29 मई को स्कूल में हुई चोरी की प्राथमिकी दर्ज
किशनगंज, जून 4 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर चकला में चोरी की घटना को लेकर सदर थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 29 मई को विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर पंखा,मोटर आदि की चोरी कर ली गई। विद्यालय की प्रधान शिक्षक व स्टाफ जब 30 मई को विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के ऑफिस के गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी शिक्षकों को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.