29 मई को सशक्त स्थायी समिति का होगा चुनाव
कटिहार, मई 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सभी नगर निकायों में 29 मई को सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए एक तरह से मिनी चुनाव होने जा रहा है। बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम 2026 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यह चुनाव पूरी तरह गुप्त मतदान से होगा, जिसमें निर्वाचित वार्ड पार्षद ही वोट डालेंगे। बुधवार को इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निर्वाचन प्रशाखा से आदेश जारी किया है। प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त बनाने के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। निर्देश के मुताबिक, नामांकन से लेकर मतगणना और शपथ ग्रहण तक की पूरी प्रक्रिया 29 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होकर बिना किसी विराम के पूरी की जाएगी। प्रत्येक रिक्ति के लिए अलग-अलग चुनाव कराया जाएगा और हर पद के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.