29 मई को दी जाएगी मंडल के 38 सेवानिवृत कर्मियों को विदाई
चक्रधरपुर, मई 24 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मं़डल के 38 रेल कर्मियों को 29 मई को विदाई दी जाएगी। स्थानीय महात्मागांधी सभागार में चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित विदाई समारोह में इन कर्मियों को ससम्मान विदाई दी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा, लेखा, सेटेलमेंट, कल्याण आदि विभाग के अधिकारी शामिल होकर कर्मियों को विदाई देंगे। बतातें चलें की 31 मई 2026 को चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर समेत विभिन्न स्टेशनों के 38 रेल कर्मी सेवानिवृत हो रहें हैं। चुंकि 31 मई रविवार तथा 30 मई शनिवार सप्ताहिक छूट्टी होने के कारण विदाई समारोह का आयोजन 29 मई को ही किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.