शामली, मई 26 -- शामली। गीता यूनिवर्सिटी, गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई 2026 को गीता यूनिवर्सिटी पानीपत परिसर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में शामली जनपद के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मंगलवार को शामली में आयोजित पत्रकार वार्ता में गीता यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइंसेज के डीन डॉ. जसकरन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के सभी पात्र विद्यार्थी समारोह में भाग ले सकेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद...