बहराइच, मई 26 -- बहराइच। शासन के निर्देश पर जनपद में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले किसान दिवस की श्रृंखला में 29 मई 2026 को मध्यान्ह 12 बजे विकास भवन सभागार में किसान दिवस व कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।डीएम ने कृषि व एलाइड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गत किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की आख्या व अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं सहित बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- 29 को होगी गोआश्रय स्थलों की समीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...